कोंकण के सब गांवों जैसा है गांव मंगेशी
सदियों पुराना भव्य मंदिर है यहां भगवान मंगेश का
जिसके चरण पखारने को है
एक छोटा-सा सुंदर सरोवर
धान के खेतों में पसरा पड़ा है सोना
नारियल वृक्षों पर शोभित हैं नारियल
ताल-पोखरों में खिले हैं कमल-कुमुदिनी के पुष्प
और खपरैल के छत वाले घरों में
जुटे हैं परिवार जीवन-संघर्ष में
इस सुंदर गांव से ही निकलकर छा....
