मेरे एक मित्र हैं। अत्यंत प्रतिभाशाली, विवेकवान और जिज्ञासु। पढ़ने-लिखने के बेहद शौकीन। जब उनकी रचना किसी पत्रिका अथवा अखबार में छपती है तब वे खुश होने के बजाय दुखी हो उठते हैं। कई-कई दिनों तक दुखी रहते हैं। कुछ परिचितों से रिश्ते तक तोड़ लेते हैं। वजह यह है कि जिस अखबार में उनकी रचना छपती है, तब वे अपने हर जान-पहचान वाले को बाकायदा कॉल कर आग्रह करते हैं कि उनकी एक छोटी-सी र....
