‘पनसोखा है इंद्रधनुष’ सुविख्यात कवि मदन कश्यप का छठवां कविता संग्रह है जो हाल ही में सेतु प्रकाशन से प्रकाशित है। यह संग्रह एक ऐसे समय में प्रकाशित हुआ है जब हमारा समाज और देश एक बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है, जहां हर समस्याओं का एक ही समाधान है- हिंसा और हत्या। प्रश्न चाहे सामाजिक हो या राजनीतिक। आर्थिक हो या धार्मिक। सांस्कृतिक हो या न्यायगत, जो भी इससे टकराएगा- ....
