अनुभूति गुप्ता

अनुभूति गुप्ता की कविताएं

मैं भूलना चाहती हूं---!

मैं भूलना चाहती हूं कि: 
कई बार, मैंने सच को सुना---!

मैं भूलना चाहती हूं कि:
कई बार, मैंने आवारा भूख की चीत्कार को बुना---!

मैं भूलना चाहती हूं कि:
हर हत्याकांड के बाद के चांद को, मैंने मौन कातिल कहा---!

मैं भूलना चाहती हूं किः
ढलान पर उगी आंख को, मैंने लहूलुहान अक्स कहा---! Subscribe Now

पाखी वीडियो


दि संडे पोस्ट

पूछताछ करें