हिंदी जगत में अगर कोई पत्रिका 125 साल पूरे कर ले तो किसी भी पाठक का विस्मित होना स्वाभाविक है। जी हां, यह सच है कि सन् 1900 में इलाहाबाद से ‘सरस्वती’ का प्रकाशन आरंभ हुआ था। इंडियन प्रेस के माध्यम से। साल 2025 सरस्वती का उत्तरराती रजत जयंती वर्ष है। हिंदी को अनेक उपभाषाओं के मिश्रण या जंजाल से मुक्त कर उसे खड़ी बोली के रूप में स्थापित, प्रतिष्ठित करने, सृजन के नये आवरण में ढालने....
