मैं ने अभी मुश्किल से दो ही पेशेंट देखे होंगे कि अंदर से रज्जो और बीना के लड़ने की आवाजें आने लगीं। सोच रही थी कि सामने बैठे पेशेंट को देखने के बाद अंदर जाकर देखूंगी कि क्या मामला है? शहर में फ्रलू के कहर के चलते बच्चे भी चपेट में आ रहे थे, जिसके कारण क्लीनिक पर काफी भीड़ थी।
तभी तान्या का कॉल आ गया। वो आधी नींद आधे गुस्से में भरी झुंझला कर चीख रही थी-‘ममा ये कहां-कहां से ज....
