इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के अनेक्स में हिंदी की वरिष्ठ कवयित्री गगन गिल पर केंद्रित ‘माटी’ पत्रिका के विशेषांक के लोकार्पण और चर्चा का कार्यक्रम हुआ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध चिंतक श्री समदोंग रिनपोछे की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में श्री राधावल्लभ त्रिपाठी, श्री हरीश त्रिवेदी और सुश्री रेखा सेठी ने गगन गिल की कविताओं के विन्यास में अंतरलय को देखने की सफल कोशिश ....
