सपने के भीतर
जब आततायी घुसे आधी रात उसके घर में
मौत बरसाते हुए
वह सपने में था
सपना जो धीरे-धीरे अपने पंख पसार रहा था
उड़ान भरने के लिए
उन्होंने सबसे पहले उस सुकोमल सपने का कत्ल किया
फिर उसके परिवारजनों को मार दी गोली एक-एक करके
और पूरे घर को लगा दी आग
लेकिन वह बचा रह गया
मरे हुए सपने के भीतर दुबका हुआ
जैसे बची रह जाती है राख क....
