प्रेम का गणित
लड़का गणित का छात्र था
उसने प्रेम में भी गणित ढूंढा
संबंध जोड़ते समय लाभ हानि के प्रतिशत का गणित
लड़की के प्रेम आग्रह को स्वीकार करने से पूर्व वह
आश्वस्त हो जाना चाहता था
अच्छे बुरे की तमाम प्रायिकताओं के प्रति
लड़का गणित के प्रश्न कागज पर नहीं
लड़की की देह पर उसके आंसुओं की
स्याही से सरल करता
वह उ....
