1
09-08-2023
इतने सपने मुझे क्यों आते हैं, वह भी अलसुबह? और नींद टूट जाती है अचानक। क्यों? और सपने में घटे वाकयात देर तक पीछा करते रहते हैं। क्यों? कुछ बातें याद रहती हैं कुछ कहीं गुम। सपने में शाम घिर आई थी और जब नींद टूटी अचानक तो अंधेरा छाया हुआ था। गजब की खामोशी पसरी हुई। परिंदे अभी सो रहे थे शायद। कुत्ते भी शायद। पंखे के चलने की आवाज जरूर कमरे में टहल रही थी। तो खामोशी में....
