‘फेसबुक’ जैसे माध्यम कई बार कुछ जरूरी सूचनाएं दे जाते हैं, जो आत्मरति के भार से मुक्त होती हैं। हाल ही में कुमार मुकुल के पोस्ट से यह जानकारी मिली कि अलहदा और चर्चित कवि आलोक धन्वा का दूसरा कविता संग्रह ‘मुलाकातें’ नाम से आ रहा है। राजकमल प्रकाशन से। यह उनकी यहां-वहां प्रकाशित और यत्र-तत्र बिखरी कुछेक कविताओं का संकलन होगा। इसके समेकन के पीछे कवि-गद्यकार कुमार मु....
