मार्च का महीना, सम्पूर्ण प्रकृति में नई चेतना का संचार हो रहा है। शीत ऋतु के प्रहार से आहत दिल्लीवासी के दिलों में पुनः यौवन आ गया है। आज की शाम दिल्ली के मशहूर कमानी सभागार में संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज जी का गायन है। शहर में पंडितजी का कार्यक्रम हो तो यहां के संगीत प्रेमियों के लिए होली या दिवाली से कम बड़ा उत्सव नहीं होता है। शौकीन पुरुष आज सफेद पजामा, कुर्ता और जैके....
