हिंदी के प्रतिष्ठित और अपनी तरह के अकेले कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के जन्मशती-वर्ष के अवसर पर उनकी रचनात्मकता पर केंद्रित अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुईं । उसी क्रम में हाल ही में प्रकाशित विनय विश्वास की पुस्तक ‘ऐन्द्रिकता और मुक्तिबोध’ कवि और गद्यकार के रूप में ऐंद्रिकता की दृष्टि से मुक्तिबोध की महत्ता और महानता को सामने लाती है। मुक्तिबोध की रचना-प्रक्रिया, उद्दे....
