वक्त
कोई जरूरी नहीं है कि
जैसा आप इस आईने में दिखाई दे रहे हैं
आपका चेहरा ठीक-ठाक वैसा ही हो
क्योंकि
सबको उनका चेहरा दिखा रहा आईना
खुद अपना चेहरा कहां देख पाता है
और अगर कहीं
आईने में ही कोई खोट हुआ तो
अच्छा-भला चेहरा भी
उसमें
टेड़ा-मेढ़ा ही दिखाई देगा।
(2)
हर अंधड़ में
ज....
