देवेश पथ सारिया

पीसा की झुकी मीनार पर

कोई उसे धक्का मारकर टेढ़ा 
कर देने का श्रेय लेना चाहता था 
कोई जुड़ जाना चाहता था
उछलकर सूरज और मीनार को
जोड़ती काल्पनिक सरल रेखा से 
किसी ने कोशिश की उसे अंगूठे से
दबा देने की किसी ने आइसक्रीम
के शंकु में भर खा जाने की 
ट्रिक फोटोग्राफी करने में जुटे
सैलानियों के बीच  
मैं विराटता महसूस कर रहा था 
पीसा की झुकी मीनार की 

....

Subscribe Now

पाखी वीडियो


दि संडे पोस्ट

पूछताछ करें