विश्वप्रसिद्ध ‘शांतिनिकेतन’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह भारत का 41वां और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एवं सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान के बाद प- बंगाल का तीसरा विश्व धरोहर स्थल बन गया है। इसे विश्व विरासत सूची में शामिल किए जाने के लिए वर्षों से अभियान चलाया जा रहा था। ‘फेसबुक’ सहित सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इसकी चर्चा हुई।  ....